हमारी पृथ्वी
संसार में पाए जाने वाले सभी जीवधारियों जैसे पेड़ - पौधें ,पशु - पक्षी ,मनुष्य आदि पृथ्वी रहते हैं। पृथ्वी पर मैदान, मरुस्थल पहाड़ ,नदियां, झील ,और महासागर भी हैं ,जिससे जीवधारियों की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति होती है ।
![]() |
| हमारी पृथ्वी |
पृथ्वी की संरचना
पृथ्वी की आकृति कैसी है, गोल या चपटी ?
एक समय में हम इसका एक छोटा भाग ही देख सकते हैं। जो हमेशा पाठ दिखाई देता है। पूरी पृथ्वी को एक साथ देखने के लिए हमें इस से बहुत दूर अर्थात पृथ्वी के वायुमंडल से आगे अंतरिक्ष में यात्रा करनी पड़ती है। आपने सुना होगा कि कई देश रॉकेट की सहायता से अंतरिक्ष यान में मनुष्य को पृथ्वी से दूर भेजते हैं। इन्हें अंतरिक्ष यात्री कहते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा खींचे गए पृथ्वी के चित्रों को देखने से पता चलता है कि पृथ्वी आकाश में गोल (गोलाकार) है।
पृथ्वी ठोस है अथवा खोखली ?
आप जान चुके हैं कि पृथ्वी गेंद के समान गोल है, किंतु क्या यह गेंद के समान खोखली है? वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि पृथ्वी खोखली ना होकर ठोस है। लेकिन इसकी सतह समतल वह चिकनी नहीं है। यह कहीं पर ऊंची (पहाड़ )है और कहीं पर नीचे (गहरी घाटियां )है। कल्पना कीजिए यदि पृथ्वी को काटा जाए तब उस की आंतरिक संरचना कैसी दिखाई देगी।
पृथ्वी की आंतरिक संरचना को तीन प्रमुख वर्गों में बांटा गया है -
(1)भूपर्पटी
(2) प्रवार
(1)भूपर्पटी - पृथ्वी की सबसे बाहरी परत जिसमें महाद्वीप तथा महासागर स्थित है, भूपर्पटी अथवा भूपटल कहलाती है। भूपर्पटी में जीवधारियों को जीवित रहने तथा वृद्धि के लिए आवश्यक सभी पदार्थ जैसे वायु, जल,भोजन ,मिट्टी तथा खनिज उपलब्ध होते हैं।
इसके ऊपरी परत में वृत्त पौधों एवं जंतुओं के सड़े गले अवशेष होते हैं, जिसके कारण यह उपजाऊ होती है। विभिन्न में खनिज जैसे लोहा ,एल्यूमिनियम , तांबा ,कोयला ,चुना पत्थर ,पेट्रोलियम ,प्राकृतिक गैस, आदि इसी परत में ही होते हैं ,जिनसे हमारे जीवन की दैनिक विशेषताओं की पूर्ति होती है।
(2) प्रवार - भूपर्पटी के नीचे गरम पिघली चट्टानों से बनी मोटी परत कहलाती है। यह पृथ्वी की मध्य परत है। इसमें पिघलती हुई चट्टाने विभिन गैसों सहित पाई जाती है।
(3) क्रोड - प्रवार के नीचे अर्थात पृथ्वी का सबसे भीतरी भाग क्रोड कहलाता है। यह भाग प्रवार से भी अधिक गर्म है। ऐसा माना जाता है कि इसके निचले भाग में लोहा तथा निकिल धातु में ठोस रूप में है, जबकि बाहरी भाग में लोहा पहले रूप में पाया जाता है।
पृथ्वी के क्षेत्र
ग्लोब अथवा पृथ्वी के नक्शे को देखिए। आपको पृथ्वी के बड़े भाग में नीला रंग दिखाई देगा। आपने भूगोल में पढ़ा होगा कि नक्शे तथा ग्लोब में जिन स्थानों को नीले रंग से दिखाया जाता है वहां पानी होता है। ग्लोब के ऊपरी सिरे (उत्तरीध्रुव ) तथा निचले सिरे (दक्षिणी ध्रुव) को देखिए, यह भाग आपको सफेद रंग की दिखाई देंगे।
सफेद रंग यह बताता है कि पृथ्वी का यह भाग हमेशा बर्फ से ढका रहता है। आप जानते हैं कि बर्फ, जमा हुआ पानी है। पृथ्वी में जल समुद्र, झीलों तथा नदियों में द्रव रूप में एवं ध्रुओ पर ठोस रूप में पाया जाता है। द्रव एवं ठोस जल युक्त यह क्षेत्र पृथ्वी का जल मंडल कहलाता है।
अब ग्लोब/नक्शे तो फिर से देखिए ।नीले और सफेद रंग को छोड़कर पृथ्वी की सतह का शेष भाग पीले या हरे रंग से दिखाया गया है। ये वे भाग हैं ,जिन्हें हम जमीन अथवा भूमि कहते हैं। इन पर कहीं पहाड़ हैं तो कही खाई और कहीं पर मैदान है। पृथ्वी के इस चित्र को स्थल मंडल कहते हैं।
पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का लगभग तीन चौथाई भाग जलमंडल एवं एक चौथाई भाग स्थलमंडल है। अब यह बताइए कि पृथ्वी की सतह पर पानी अधिक है या जमीन ?
आपने पढ़ा होगा कि पृथ्वी के चारों ओर हवा है। हमें हवा दिखाई नहीं देती किंतु जब वह बहती है, तब हम उसे महसूस करते हैं। पृथ्वी के चारों ओर उपस्थित वायु के घेरे को वायुमंडल कहते है।
वायुमंडल की मोटाई, पृथ्वी के आकार की तुलना में कम है। वायु का 99% भाग लगभग 40 किलोमीटर ऊंचाई तक पाया जाता है। वायु में मुख्यत: 78% नाइट्रोजन तथा 21% ऑक्सीजन गैस पाई जाती है, शेष 1% भाग में कार्बन डाइऑक्साइड जलवाष्प तथा अन्य गैस पाई जाती हैं।
पृथ्वी तथा सौरमंडल
सूर्य एक तारा है जिससे प्रकाश एवं ऊष्मा लगातार निकलती रहती है।सूर्य के चारों और कुछ आकाशीय पिंड निश्चित कक्षाओं में घूमते रहते हैं। इन्हें ग्रह कहते हैं।
सूर्य के ग्रह है -
1.बुध (mercury मरकरी)
2.शुक्र (venus वीनस)
3. पृथ्वी (Earth अर्थ)
4. मंगल (mars मार्स)
5. बृहस्पति (jupiter जुपिटर)
6. शनि (Saturn सेटर्न)
7. अरुण (Uranus युरेनस )
8. वरुण (Neptune नेपच्यून)
![]() |
| Saur parivar |
प्लूटो ग्रह नहीं है
ग्रहों की परिभाषा तय करने के लिए चेकोस्लोवाकिया में 75 देशों के 2500 वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय खगोल सम्मेलन में हिस्सा लिया। वैज्ञानिकों ने ग्रहों की परिभाषा तय करने के पश्चात देखा कि प्लूटो परिभाषा के अनुरूप नहीं है। अतः वह ग्रह नहीं है।
कुछ ऐसे आकाशीय पिंड भी हैं, जो किसी ग्रह के चारों ओर घूमते रहते हैं, इन्हें उपग्रह कहते हैं। इनमें स्वयं का प्रकाश नहीं होता। सूर्य, ग्रहों एवं उपग्रहों को मिलाकर सौरमंडल अथवा सौर परिवार बनता है।
उपग्रह दो प्रकार होते हैं-
1. प्राकृतिक उपग्रह
2. कृत्रिम उपग्रह
वे आकाशीय पिंड जो किसी ग्रह की परिक्रमा करते हैं, प्राकृतिक उपग्रह कहलाते हैं। बुध तथा शुक्र के अतिरिक्त अन्य सभी ग्रहों के अपने उपग्रह है। चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
मानव द्वारा निर्मित तथा राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में स्थापित ऐसा पिण्ड जो किसी ग्रह की परिक्रमा करता है, कृत्रिम उपग्रह कहलाते है।
उदाहरण के लिए आर्यभट्ट ,भास्कर, एप्पल ,इनसेट आदि भारतीय कृत्रिम उपग्रह है। जो पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए गए हैं। इन उपग्रहों का उपयोग दूरदर्शन एवं आकाशवाणी प्रसारण, टेलीफोन सेवा, मौसम एवं भूगर्भीय जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
अब हम आपको आर्यभट्ट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बता देते हैं -
आर्यभट्ट प्राचीन भारत की एक महान वैज्ञानिक थे। उनका जन्म सन 476 ईसवी में बिहार के पाटलिपुत्र ( पटना )में हुआ था। आर्यभट्ट प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने बताया कि पृथ्वी गोल है और वह अपनी धुरी पर घूमती है जिससे दिन और रात होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चांद पर अंधेरा है और वह सूर्य के प्रकाश के कारण चमकता है।
अपनी पुस्तक "आर्यभटीय"में खगोल शास्त्र के साथ साथ रेखा गणित वर्गमूल , घनमूल और खगोलीय आकृतियों पर भी प्रकाश डाला है । उन्होंने एक और पुस्तक "आर्यभट्ट सिद्धांत" के नाम से लिखी है जो दैनिक खगोलीय गणना और शुभ मुहूर्त निश्चित करने तथा पंचांग बनाने पर आधारित है।
गणित और खगोल के क्षेत्र में उनके योगदान के सम्मान में भारत के पहले उपग्रह का नाम "आर्यभट्ट" रखा गया।
पृथ्वी पर जीवन के लिए मूल आवश्यकताएं
1.भोजन - सभी जीवधारी कार्य करते हैं । कार्य करने के लिए ऊर्जा कि आवश्यकता होती है । जीवो को ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है। जब आप खेल कूद कर घर आते हैं ।तब आपको भूख क्यों लगती है? खेलने से आपके शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है। ऊर्जा की पुनः प्राप्ति हेतु आपको भोजन की आवश्यकता होती है । मनुष्य ,जंतु तथा पशु पक्षी अपना भोजन पेड़ पौधों से अथवा अन्य जंतुओं से प्राप्त करते हैं ,किंतु हरे पेड़ पौधे अपने भोजन का निर्माण कार्बन डाइऑक्साइड तथा पानी की सहायता से सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में स्वयं करते हैं ।
2.जल - जीवन के लिए जल अनिवार्य है। पौधों तथा जंतु को भोजन के साथ साथ जल की भी आवश्यकता होती है। जीव धारियों के शरीर के भार का अधिकांश भाग लगभग 70% जल ही होता है। जीव धारियों में होने वाली विभिन्न क्रियाओं के लिए जल आवश्यक है।
3.वायु - भोजन तथा जल के अलावा जीवित रहने के लिए वायु भी अनिवार्य है। आपने अपने दैनिक अनुभवों से महसूस किया होगा कि नदी अथवा तालाब में डुबकी लगाते समय हम अधिक देर तक जल के भीतर नहीं रह सकते। इसी प्रकार कंबल या रजाई से सिर ढक लेने पर भी दम घुटने लगता है। हमें शीघ्र ही अपना सिर्फ बाहर निकाल कर सांस लेना पड़ता है। सांस लेने की क्रिया में जीवधारी अपने आसपास उपलब्ध वायु से ऑक्सीजन गैस प्राप्त करते हैं। स्थल में रहने वाले जीवधारी अपने चारों ओर की वायु से तथा जल में रहने वाले जीवधारी जल में घुली वायु से ऑक्सीजन गैस प्राप्त करते हैं।
4. मिट्टी एवं प्रकाश - भोजन ,जल एवं वायु के अतिरिक्त जीवो को मिट्टी एवं प्रकाश की भी आवश्यकता होती है। मिट्टी पौधों को सहारा देने के साथ-साथ जल तथा अनिवार्य खनिजों की भी पूर्ति करती है। यह अनेक कीटो , केचुआ तथा अन्य जीव-जंतुओं को आश्रय देती है। पौधों में भोजन का निर्माण प्रकाश की उपस्थिति में होता है। सूर्य से हमें प्रकाश के साथ-साथ उस भी मिलती है।
पृथ्वी सौर परिवार का अद्वितीय ग्रह
सौर मंडल अब तक ज्ञात आठ ग्रहों में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है। निम्नलिखित विशेषताओं के कारण पृथ्वी को सौर परिवार का अद्वितीय ग्रह माना जाता है -
1. पृथ्वी की जलवायु, मानव एवं अन्य जीवों को जीवित रहने हेतु उपयुक्त है।
2. इसके वायुमंडल में ऑक्सीजन उपस्थित है जो जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने हेतु उपयुक्त है।
3. इसका वायुमंडल, एक सुरक्षात्मक आवरण बनाता है जो हमें अत्यधिक गर्मी या ठंड से सुरक्षित रखता है।
4. इसमें विशाल मात्रा में जल विभिन्न रूपों (ठोस , द्रव एवम् गैस) में उपलब्ध है, जो जीवन के लिए आवश्यक है।
अतः यह एक ऐसा ग्रह है जो जीव धारियों को जीवन की आवश्यक सुविधाएं (भोजन जल वायु )उपलब्ध कराता है। अन्य महत्वपूर्ण -
- पृथ्वी का आकार गोल है।
- भूपर्पटी पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत जिसमें मिट्टी, खनिज, जल तथा मृत जीव जंतु एवं पौधे होते हैं।
- प्रावार पृथ्वी के मध्य परत जिसमें चट्टाने पिघली हुई अवस्था में गैसों सहित होती है ।
- क्रोड पृथ्वी की सबसे भीतरी परत जो अत्यधिक गर्म होती है।
- जलमंडल पृथ्वी की सतह पर जलयुक्त संपूर्ण क्षेत्र।
- स्थलमडल पृथ्वी की सतह पर भूमि अथवा जमीन वाला क्षेत्र।
- वायुमंडल पृथ्वी के चारों ओर वायु का घेरा।
- सौर मंडल सूर्य तथा उसके चारों ओर परिक्रमा करने वाले ग्रह ,उपग्रह।
- ग्रह आकाशीय पिंड जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
- सौर परिवार में आठ ग्रह है।
- सूर्य का निकटतम ग्रह बुध (मरकरी) है।
- उपग्रह आकाशीय पिंड जो ग्रहों की परिक्रमा करते हैं।
- सौरमंडल में पृथ्वी का एकमात्र ग्रह है, जिस पर जीवन के लिए आवश्यक सभी परिस्थितियों उपलब्ध है।
- जीवन यापन के लिए भोजन जल तथा वायु के अतिरिक्त मिट्टी एवं सूर्य प्रकाश की भी आवश्यकता होती है।
आज का हमारा क्या हम लोग कैसा लगा आपको हमे कमेंट करके जरूर बताइए । आप अपने कमेंट और सुझाव नीचे लिख सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें