रविवार, 28 मार्च 2021

Ganeet aur vigyan bharat me

 गणित और विज्ञान के क्षेत्र में भारत का गौरवशाली योगदान

 भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समृद्ध रहा है । इतिहास पर यदि नजर डाले तो यह स्पष्ट होता है कि प्राचीन भारत ने संसार को बहुत कुछ दिया है ।विज्ञान ,गणित और तकनीकी ज्ञान ही भारतीय सभ्यता के आधार रहे है ।

प्राचीन भारत के ग्रंथो का जब अरबी भाषा में अनुवाद हुआ तब भारतीय ज्ञान यूरोप पहुंचा ।इसे यूरोप के विद्वान भी स्वीकार करते हैं।

Ganeet aur vigyan  bharat me


आइए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में विश्व को गौरवशाली योगदान प्रदान करने वालें कुछ महान भारतीय वैज्ञानिकों तथा गणीतज्ञो के विषय में जनकारी प्राप्त करे -

1. बोधायन और आपस्तब - वेद तथा  शुल्ब सूत्र के आधार पर 

  इन गणितज्ञों ने अंक गणित में एक से नौ तक अंक ,शून्य की संकल्पना तथा दशमलव पद्धति को स्थापित किया था ।वैसे ही ज्यामिति में जिसे आज हम पैथागोरस प्रमेय कहते है। उसे पैथागोरास ने हजार वर्ष पूर्व स्थापित किया था।

2. चरक - पहले चिकित्सक थे, जिन्होंने पाचन तथा शरीर प्रतिरक्षा के सिद्धांतों को स्थापित किया था।

3. सुश्रुत - ये महान चिकित्सक थे।इन्हे संपूर्ण संसार में प्लास्टिक सर्जरी का पिता कहा जाता हैं। ये केवल चिकित्सा - विज्ञान (आयुर्वेद) के विशेषज्ञ ही नही ,वरन शल्य चिकित्सक भी थे।

4. कणाद - कणाद ने पदार्थ के उस सूक्ष्म भाग, जो विभाजित नहीं किया जा सकता है (परमाणु) की व्याख्या की जो आगे चलकर विज्ञान की आधारभूत अवधारणा मानी गई। प्रसिद्ध वेद भाष्यकार सयानाचार्य ने प्रथम बार प्रकाश की गति की गणना की थी।

5. आर्यभट्ट - ये प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने कहा की पृथ्वी गोल है और अपनी धुरी पर तथा सूर्य के चारो ओर घुमती है। कलगणना तथा ग्रहणो के कारणो पर इन्होंने वैज्ञानिकों तथ्यों को स्थापित किया था। इन्होंने विश्व में पहेली बार पाई (π) का मान निकला था ।

6.नागार्जुन - ये महान रसानज्ञ  थे। जिन्होंने अपनी पुस्तक 'रसरत्नाकार में धातु कर्म एवम् औषधियों के निर्माण के संबंध में अनेक महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गईं है।

7. भास्कराचार्य - इनका लिखा हुआ 'लीलावती 'नामक गणित का ग्रंथ प्रसिद्ध है। ये  प्रथम गणितज्ञ थे ।जिन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था ,कि कोई संख्या जब शून्य से  विभक्त  की जाती है ,तो अनंत हों जाती हैं। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण, पृथ्वी का गोलाकार ,ग्रहों के अंतर आदि खगोल शास्त्री सिद्धांतों को तथा डिफरेंशियल ,इंटीग्रेशन ,त्रिकोणमिति आदि गणितीय प्रक्रियाओं को स्थापित किया था।

8. श्रीनिवास रामानुज - तमिलनाडु में जन्मे इस गणितज्ञ ने मात्र 15 वर्ष की आयु में अनेक पुराने गणितीय प्रमयों को पुनः सिद्ध कर कई  नये प्रमेयो को स्थापित किया।

9. चंद्रशेखर वेंकटरम - इन्हें प्रकाश विज्ञान से संबंधित 'रमन प्रभाव' की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।उन्होंने बताया कि प्रकाश की प्रकृति और स्वभाव में तब परिवर्तन होता है, जब वह किसी पारदर्शी माध्यम से निकलता है।

10. मेघनाद साहा - इन्होंने तारा भौतिकी के क्षेत्र में आयनीकरण सिद्धांत के आधार पर वर्णक्रम रेखाओं की उपस्थिति समझाई। जिससे खगोलज्ञो   को सूर्य तथा अन्य तारों के तापमान, दबाव और उनके आंतरिक संरचना जानने में सहायता मिली।

11. होमी जहांगीर भाभा - इन्हें अंतरिक्ष किरणों, प्राथमिक कण  और क्वांटम यंत्र के जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए जाना जाता है।

12. विक्रम साराभाई - इनके भारत के अंतरिक्ष किरणों  के अध्ययन से अंतरिक्ष चुंबकत्व, वायुमंडल ,सूर्य की प्रकृति और बाह्य अंतरिक्ष को समझने में सहायता मिलती है।

13. जगदीश चंद्र बोस - इन्होनें इन्होंने पौधों में संवेदनशीलता का पता लगाया । तथा कई संवेदनशील उपकरणों का  आविष्कार किया। जिसमे क्रेस्कोग्राफ भी एक है।इस उपकरण के द्वारा पौधों की वृद्धि दर पता लगाया जाता है। सही अर्थों में वे 'बेतार के तार' के अविष्कारक भी थे।

14. हरगोविंद खुराना - उन्होंने पहली बार पूरी तरह कार्यशील 'जीन ' जिनको प्रयोगशाला में बनाया जो प्राकृतिक जीन  से किसी तरह कम नहीं था ।इन्हें इस कार्य के लिए सम्मिलित रूप से चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

15. शांति स्वरूप भटनागर - इन्होंने पायस( इमल्शन) कोलाइड तथा औद्योगिक रसायन शास्त्र के क्षेत्र में कार्य के अतिरिक्त चुंबकीय - रसायन के क्षेत्र में भी मौलिक योगदान दिया। 

                प्राचीन भारत में विद्युत शास्त्र (डीसी करंट ), नौका शास्त्र , वायुयान शास्त्र ,अग्नियान शास्त्र ,वस्त्र उद्योग ,धातु शास्त्र, स्थापत्य, यंत्र शास्त्र तथा नगर रचना शास्त्र आदि अनेक प्रौद्योगिकियों का भी विकास हुआ था।

          इस प्रकार हमने देखा कि गणित ,भौतिकी ,रसायनशास्त्र ,खगोल विद्या ,चिकित्सा विज्ञान ,प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों के अमूल्य योगदान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया है।




The responsive html table

Responsive Table First Name Last Name Email Phone Address ...