शनिवार, 10 जुलाई 2021

Jivo ka vikash

 जीवों का विकास

पृथ्वी पर हजारों लाखों की संख्या में जीवों की प्रजातियाँ हैं। इनमें से कुछ जीवों हम सभी परिचित हैं कुछ के बारे में हमने सिर्फ सुना है कुछ ऐसे जीव है जो विलुप्त हो गये हैं, उनके अवशेष या जीवाश्म से ही उनके होने की पुष्टि होती है। इन्हीं में से एक डायनोसॉर डायनोसॉर का नाम आप सभी ने सुना होगा पूरे विश्व में ही नहीं हमारे देश में भी कई जगह इनके अवशेष समय-समय पर मिले हैं, जैसा कि जबलपुर के पास लमेटाघाट में नर्मदा घाटी में कई जगह इनका प्राकृतिक आवास रहा है। हमें पृथ्वी पर अलग-अलग जगह इनके अवशेष मिल रहे हैं तो पता चल रहा है कि ये विविध प्रकार के थे और पृथ्वी पर लगभग 2000 लाख से 600 लाख वर्ष पूर्व इन्हीं जानवरों का राज था। एक छोटे से छोटा डायनोसॉर लगभग 50 सेमी का तो बड़ा डायनोसॉर लगभग 40 मीटर का था। इनमें कुछ मांसाहारी तो कुछ शाकाहारी कोई दो पैरों पर चलने वाला तो कोई चार पैरों पर और कोई उड़ने वाला (चित्र-1) डायनोसॉर के समय में और उससे पहले कई प्रकार के पौधे पाए जाते थे जिनमें से कुछ प्रकार के शैवाल, फर्न, मांस, साइकस, गिंको (Ginkgo) आदि पौधे आज भी पाए जाते हैं। यही नहीं, चूहे जसे स्तनधारी प्राणी भी तब थे और तिलचट्टा (कॉकरोच) भी आज के पक्षियों को तो डायनोसॉर का छोटा रूप ही माना जा सकता है। इस प्रकार ये सूची बहुत लंबी होती जाएगी।

डायनोसॉर के खत्म होते होते विशालकाय हाथी जैसे स्तनधारी और अन्य जीवों की संख्या बढ़ने लगी। वर्तमान युग में डायनोसॉर के युग के जीवों की कुछ प्रजातियों पाई जाती है परंतु डायनोसॉर नहीं पाये जाते आज के समय में कुछ ऐसी प्रजातियाँ हैं जैसे मनुष्य और हाथी. जो डायनोसॉर के युग में नहीं थे।




जरा सोचिए। ऐसा कैसे हुआ होगा? कैसे-कैसे नये नये जीव बने होंगे या जीवों में परिवर्तन कैसे आया होगा?

जीवों के विकास में आवास और उसका प्रभाव (Effect of habitate on the evolution of organism)

आवास में पर्याप्त संसाधन की उपस्थिति होने से उनकी संख्या में वृद्धि होती है। हम यह भी देखते हैं कि कुछ प्रजातियों की संख्या बहुत बढ़ रही है तो कुछ की तेजी से घट रही है। हमारे देश में बाघों की संख्या भी इतनी कम हो चुकी है कि बाघों की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। ऐसे ही बाज, सोनचिरैया तथा कई अन्य जीवों के साथ भी है। ठीक इसके विपरीत मनुष्य की संख्या इतनी ज्यादा है कि मनुष्य के आवास में संसाधनों की कमी होने लगी है।

क्या मनुष्य की बढ़ती आबादी का बाघों की संख्या पर कोई असर पड़ रहा है?

यदि किसी जीव की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई तो क्या होगा? इस प्रकार जीवों का आवास एवं संसाधन उनकी उत्पत्ति विलुप्ति या बदलाव का एक कारण हो सकता है।

क्या किसी प्रजाति के जीव की संख्या में वृद्धि जितनी तेजी से होती है, उसके लिए खाद्य संसाधन (जैविक और अजैविक दोनों घटक) भी उतनी ही तेजी से बढ़ते होंगे? यह जानने के लिए हम निम्न ग्राफ का उपयोग करेंगे। यह ग्राफ सन् 1780 के दशक में किए गए किसी प्रजाति के जीवों की संख्या में वृद्धि व उनके लिए खाद्य संसाधनों की मात्रा का तुलनात्मक अध्ययन का परिणाम है।

वैज्ञानिकों का मानना था कि जनसंख्या में यदि अनियंत्रित रूप से बढ़ोतरी होगी तो खाद्य संसाधन पर्याप्त नहीं होंगे, ऐसी स्थिति में प्राकृतिक आपदा, परस्पर द्वंद व लड़ाई से कुछ जीव मर जाएँगे जबकि कुछ बच जाएँगे। इस तरह से जीवों की संख्या में वृद्धि नियंत्रित रहती है।


क्या जो जीव बच जाते हैं उनमें कुछ विषेशताएँ होती है?


क्या जीवों पर प्रकृति का कोई प्रभाव पड़ता है? क्या डायनोसॉर की विलुप्ति के पीछे भी ऐसा ही कोई कारण रहा होगा?


कई वैज्ञानिक इसी दिशा में सोच रहे थे। साथ ही उनके आगे कई सवाल थे जैसे प्रकृति में जीवों की उत्पत्ति कैसे होती है? क्या सभी जीव पृथ्वी पर उनके वर्तमान रूप में ही कहीं से डाल दिए गए हैं? या प्रकृति में जो जीव बच जाते हैं उनमें बदलाव आता है या वे विलुप्त हो जाते हैं।


जैसा हमने पिछली कक्षा में पढ़ा है कि कोशिकाएँ पूर्ववर्ती कोशिकाओं से उत्पन्न होती हैं, और इन्हीं कोशिकाओं से बहुकोशिकीय जीव बनते हैं।


उसी समय के कुछ उल्लेखनीय वैज्ञानिकों में चाल्स डार्विन और अलफ्रेड रसेल वैलेस थे जिन्होंने जीवों की उत्पत्ति के बारे में अपने व्यापक अध्ययन के आधार पर सिद्धान्त दिए। आइए हम डार्विन के अध्ययन व अनुभव को समझें।

बीगल का सफर और डार्विन का अनुभव (Experience of Darwin and Joumey of Begal)


बचपन से ही डार्विन प्राकृतिक परिघटनाओं एवं प्राणियों के आवास, व्यवहार आदि के संबंध में रुचि रखते थे और अपने आस पास से इनके विषय में जानकारी जुटाने में लगे रहते थे। उन्होंने आज से लगभग 200 वर्ष पूर्व जीवों की विविधता एवं उस पर प्रकृति के प्रभाव से संबन्धित जो अध्ययन किए उससे वैज्ञानिक तथा सामाजिक सोच में व्यापक परिवर्तन आया।

सन् 1831 में डार्विन को इंग्लैंड से दक्षिण अमेरिका होते हुए पृथ्वी के कई महाद्वीपों की सैर करने का मौका मिला डार्विन को कप्तान के साथी के रूप में एच. एम. एस. बीगल नामक जहाज में अन्वेषी यात्रा करनी थी।

जिसमें नक्शा तैयार करना, इलाकों की खनिज सम्पदा और जैव विविधता का अध्ययन इत्यादि करना था। जहाज में रहने, अध्ययन करने के कक्ष के अलावा एक अच्छा पुस्तकालय भी था। बीगल का सफर 27 दिसम्बर 1831 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 1898 में खत्म हुआ।

डार्विन के अवलोकन (Observation of Darwin)

बीगल के सफर के दौरान डार्विन के कुछ महत्वपूर्ण अवलोकन इस प्रकार हैं जिनसे उन्हें जीवों के विकास का सिद्धान्त प्रतिपादित करने में मदद मिली


सफर के दौरान डार्विन ने समुद्र के पानी के नमूतों का अध्ययन किया तो उसमें उन्हें कई प्रकार के जीव दिखे और वे चकित रह गए। यहाँ पर उन्हें खाने व खाए जाने की अद्भुत खाद्य श्रृंखला नजर आई। ऐसा ही उन्हें दक्षिण अमेरिका के जंगलों व पहाड़ों पर तरह-तरह के जीवों के बीच भी दिखाई दिया। उनके मन में आता रहा, हर तरफ संघर्ष है, मरो या मारो जो बच सकता है वही बच रहा है । | शायद भौगोलिक जरूरत के अनुसार जो दल गया वही जीव बच जाता है।


उष्णकटिबंधीय जंगलों के कई विविध प्रकार के प्राणियों और उनके आवास का अवलोकन डार्थिन ने पहली बार किया था।

दक्षिण अमेरिकी पहाड़ों के ऊपर उन्हें ऐसी चट्टानें मिली जिनमें समुद्री जीवों के जीवाश्म मिले। साथ ही उन्हें एक ऐसे भूकंप का अनुभव हुआ जिससे समुद्र की सतह लगभग 3 मीटर तक ऊँची हो गई थी। इस प्रकार का अवलोकन यह दर्शा रहा था कि समय के साथ महाद्वीप और महासागर में व्यापक रूप से बदलाव आ सकता है।


रेतीले समुद्री किनारों के स्थान पर ऊँचे चट्टानों से घिरे समुद्री किनारों के अवलोकन से डार्विन यह अनुमान लगा पाए कि निरंतर चलने वाली प्रक्रियाओं से भी पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन आ सकता है।


विशालकाय विलुप्त स्तनधारियों सरीसृपों इत्यादि के जीवाश्मों से उन्हें पता चला कि पूर्व के जीवों और वर्तमान के जीवों में भिन्नताओं के साथ-साथ समानताएँ भी है अर्थात पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन के साथ-साथ जीवों में भी परिवर्तन आया होगा।

क्या आप जानते ?

:-गिंको नामक यह पेड़ डायनोसॉर के युग का है और हिरोशिमा में एटम बम से सब कुछ ध्वंस होने के बाद पहला पनपने वाला सजीव यही था।

:-1938 में अफ्रीकी तट के किनारे जब मछुआरों ने एक मछली जैसा जीव पकड़ा तब तहलका मच गया क्योंकि तब तक यह मान्यता थी कि डायनासौर के साथ ही ये विलुप्त हो गए हैं। इसे 'सीलकन्ध' नाम दिया गया। इसमें कुछ विशेषताएँ उभयचरों की थी और कुछ मछलियों की उस समय यह माना गया कि इसका विकास रुक गया है। अतः इसे लम्बे समय तक जीवित जीवाश्म कहा गया परंतु अब हम जान गए हैं कि इनमें विकास की प्रक्रिया अभी भी हो रही है इसलिए इन्हें जीवित जीवाश्म कहना ठीक नहीं होगा।




The responsive html table

Responsive Table First Name Last Name Email Phone Address ...